कोडरमावालों को न बिजली मिल रही न पानी, लोग कह रहे-यह रोज की कहानी
कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमावालों को न तो सही से बिजली मिल रही है और न पीने के लिए पानी। अब लोग बेहाल और परेशान होकर कह रहे हैं कि यह तो यहां के लिए रोज की कहानी है। अब दर्द सहने और परेशानी में रहने की आदत सी हो गई है। किसे कहें, कौन सुनेगा और क्यों सुनेगा। बताते चलें कि शहर में इन दिनों बिजली और पानी की किल्लत ने आम लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालत यह है कि तिलैया शहर में सोमवार से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे करीब एक लाख की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जबकि रोजमर्रा के कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। जिम्मेदार विभाग की ओर से यह संकेत जरूर दिया गया है कि स्थिति सामान्य होने में अभी दो-तीन दिन और लग सकते हैं, लेकिन तब तक लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.