सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की पाश कॉलोनी चंद्र नगर में देर शाम एक कोठी में आग लग गई। जिसमें सिपाही परिवार सहित किराए पर रह रहा था। सिपाही हेड कांस्टेबल के पद पर शामली में तैनात है। घटना के दौरान उसकी पत्नी ने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर किसी तरह कोठी से बाहर निकल जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में काफी सामान जलकर राख हो गया। चंद्रनगर में सुभाष की कोठी में हेड कांस्टेबल प्रीतम रावत पत्नी पूजा रावत और दो छोटे बच्चों के साथ किराए पर रह रहा है। सुभाष परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं और हेड कांस्टेबल शामली में तैनात है व सोमवार को भी वह ड्यूटी पर था। देर शाम उसकी पत्नी अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ कोठी के ऊपरी तल पर स्थित एक कमरे में बैठी थी। तभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.