गया, अप्रैल 12 -- इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे झारखंड राज्य के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के वंशी गांव निवासी राजेश साव को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। इधर, सुहैल सलैया थाना पुलिस ने भी सोहया गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजदेव भारती को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...