कोठी पुलिस ने की बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त , चालक फरार
गया, जून 23 -- इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहा मोड़ से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मोरहर नदी से अवैध बालू उत्खनन कर गांव की ओर ले जाए जा रहे दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। जब्त ट्रैक्टरों को थाना लाया गया है। पुलिस ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मालिकों की पहचान कर रही है। पहचान होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.