कोठी पुलिस की गाड़ी जलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, जेल
गया, जुलाई 19 -- कोठी थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में पुलिस वाहन जलाने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी राजू भुईया को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि शराब तस्कर का पीछा करने के दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित झिकटिया गांव के लोगों ने पुलिस वाहन पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया था। इसी मामले में फरार चल रहे झिकटिया निवासी राजू भुईया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.