चंदौली, मई 4 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ कस्बा के समीप कोठी घाट पर कर्मनाशा नदी पर प्रस्तावित पीपा पुल निर्माण लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है। जल्द ही इस पर आवागमन भी शुरू होगा। इससे दर्जन भर गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत हो जाएगी। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

ग्रामीणों की समस्याएं कर्मनाशा नदी के पार बसे दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय कर के कौआघाट पुल से आवागमन करना पड़ता है। करीब के रास्ते के लिए नाव पर निर्भर होना लाचारी है। कोठी घाट, खोजड़ो बस्ती, मंगरही, होरिला, जमसोत, गहिला, पथरौर, हथिनी, धोबही, सुखदेवपुर शाहपुर आदि गांवों के लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। खासकर स्कूली बच्चे और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आपात स्थ...