आगरा, अप्रैल 4 -- नवीन गल्ला मंडी में कोठीवाल थोक व्यापारी कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कमेटी के नए पदाधिकारियों से व्यापारियों के हित में काम करने प्रतिबद्धता जताई। मंडी सचिव शैलेंद्र सिंह ने नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह में संरक्षक अशोक सोलंकी ने कहा कि इस कमेटी की स्थापना के पीछे जो संघर्ष और मेहनत रही है, वह सभी को प्रेरित करती है। जिला महामंत्री डा. फारूक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से व्यापारिक समुदाय में विश्वास और सौहार्द बढ़ता है। सभी मिलकर मंडी को एक नई दिशा देंगे। कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पदाधिकारी संगठन में ही शक्ति के मंत्र पर काम करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.