मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक कायम है। हर रोज कुत्ते लोगों को जाने अनजाने अपना शिकार बना रहे हैं। गुरुवार को कोठीवाल नगर मालवीय नगर में आवारा कुत्तों ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। लाल बिल्डिंग निवासी हर्ष शर्मा ने बताया कि आवारा कुत्ते अभी दस लोगों को शिकार बना चुके हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर टीम तत्काल मौके पर पहुंच रही है। रोजाना आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...