आगरा, मार्च 26 -- कासगंज गल्ला मंडी में कोठीबाल आढ़तिया कमेटी का चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी व गल्ला व्यापारी संजीव मालू की मौजूदगी में प्रदीप गुप्ता को कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया गया। अमन गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजेश वार्ष्णेय को महामंत्री तथा विनय महेश्वरी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। गुरुवार को कमेटी के चुनाव के बाद गल्ला आढ़तियों ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी मंडी के हितों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने सभी का सहयोग की अपेक्षा की। चुनाव कार्यक्रम के दौरान गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, चिराग वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विनय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.