वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 16 -- Aligarh News: अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां करोड़पति हार्डवेयर एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबारी बंधु के भाई का परिवार दो दिन से सड़क पर सोने का मजबूर है। मैरिस रोड से सटी रत्नेशपुर कॉलोनी में पांच सदस्यीय परिवार खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे दिन-रात गुजार रहा है। सगे भाई का परिवार जहां मदद को आगे नहीं आया तो स्थानीय लोग मानवता के नाते मदद कर रहे हैं। मामला परिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। रत्नेशपुरम में सड़क किनारे घर-गृहस्थी का सामान और पत्नी बच्चों के रविन्द्र सचदेवा, नीलम सचदेवा, दीपक, दीपल व दीपिका सचदेवा बैठे हुए हैं। पूछे जाने पर नीलम ने बताया कि मामूभांजा स्थित पैतृक आवास 2012 में बिका था। तब देवरों ने 40 लाख रुपये देने का वादा किया था। घर बिकने के बाद विक्रम कॉलो...