देवघर, जुलाई 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कोठिया गांव निवासी सुकुमार लादी है। स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल ने बताया कि घर से पैदल मोड़ की ओर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...