दरभंगा, मई 7 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना की पुलिस ने कोठराम पुल के समीप गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश बरामद की है।पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाये गये हैं। लाश पाये जाने की सूचना फैलते हीं सैकड़ों की संख्या में लोग कोठराम स्थित हाई लेवल पुल के इर्दगिर्द जमा हो गये। पुल पर भीड़ के चलते थोड़ी देर के लिए पुल के दोनों छोर पर सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।बड़गांव थाना के थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी ने शव बरामद किऐ जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक ब्लू रंग का जींस पेंट व कथई रंग की शर्ट पहने हुए है।उन्होंने ने बताया कि बरामद किऐ गये शव की अबतक किसी ने शिनाख्त नहीं किया है।उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के पश्चात आगे की कारवाई शुरू की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्...