कोट भ्रामरी मेले का समापन
बागेश्वर, मार्च 26 -- गरुड़। प्रसिद्ध कोट भ्रामरी चैत्राष्टमी मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। मेले में कुमाऊं और गढ़वाल के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेलार्थियों ने पूजा-अर्चना कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की और मेले में जमकर खरीदारी भी की। चैत्र माह की अष्टमी को प्रतिवर्ष डंगोली स्थित मां भ्रामरी के प्रसिद्ध कोट मंदिर में यह एक दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। व्रतधारियों ने देवी भगवती को हरेला और नारियल अर्पित कर हरियाली और समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.