मऊ, मार्च 25 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत रैकवारेडीह गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान का ताला तोड़कर चोर 700 लाभार्थियों को बांटने के लिए रखे हजारों रुपये मूल्य के अनाज को चुरा ले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल किया। साथ ही साथ कोटेदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सरायलखंसी थाने में दी गई तहरीर में रैकवारेडीह निवासी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उसके गांव में सरकारी राशन की दुकान रैकवारेडीह मंसड़ी मार्ग पर है। इसी दुकान में गोदाम भी बनाया है। कोटेदार के बेटे राजित ने बताया कि गांव के 688 राशन कार्डधारक और 98 अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल माह में वितरित करने के लिए 18 मार्च को 129 क्विंटल चावल आया था। मंगलवार की देर रात पिकप से आए चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर इसमें रखा...