लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- ग्राम पंचायत जुगुनूपुर में रिक्त चल रही कोटे की दुकान के चयन के लिए सोमवार को गांव वालों को बुलाया गया। संविलियन विद्यालय परिसर में भीड़ उमड़ी, भीड़ को देखते हुए पुलिस पहुंच गई लेकिन कोटा चयन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिम्मेदार विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे चयन प्रक्रिया नहीं हो सकी। घंटों तक लोग परिसर में बैठे रहे, इसमें तमाम महिलाएं भी शामिल रहीं। आखिर में सब अपने घरों को वापस लौट गए। सोमवार को कोटे की दुकान के चयन की जानकारी होते ही जुगनूपुर ग्राम पंचायत में आने वाले चार मजरों के सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष संविलियन विद्यालय परिसर में पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स पहुंच गया। घंटों तक लोग डटे रहे लेकिन चयन करने को जिम्मेदार समय सीमा समाप्त होने के बाद नहीं पहुंचे। इस पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.