बरेली, मई 3 -- फरीदपुर, संवाददाता। कोटेदार ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों पर डेढ़ लाख की रिश्वत लेने के बाद भी दुकान का अनुबंध निरस्त करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनने के बाद एडीएम प्रशासन ने एसडीएम के निर्देशन में टीम गठित करके रिश्वतखोरी के आरोप की जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए है। इस दौरान अवैध कब्जे की तमाम शिकायत दर्ज की गई। एडीएम प्रशासन ने राजस्व टीम में गठित करके समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस पर रोहित को चंद मिनटों में मिला समाधान कोटेदार की शिकायत शनिवार को एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे फरीदपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए पहुंच गयी। रियोना कला गांव के पूर्व कोटेदार बालिष्टर सिंह ने आरोप लगाया कि 26 नव...