कोटेदार बोले-समाधान न हुआ तो राशन वितरण होगा बंद
फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अन्य राज्यों की तर्ज पर मिनिमम इनकम गारंटी लागू करने और लाभांश बढ़ाने की मांग की गई। कोटेदारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 28 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर अगस्त माह में न तो राशन की उठान की जाएगी और न ही उसका वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष निर्मोही उमेश त्रिवेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोटेदार राशन का वितरण करते हैं, जिसके बदले उन्हें मात्र 90 रुपये प्रति कुंतल की दर से लाभांश मिलता है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को राशन के लिए नहीं पड़ेगा भटकना उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली में 200 रुपये प्रति कुंतल, गोवा में 230 रुपये प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.