उन्नाव, फरवरी 27 -- बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गांव पकरा बुजुर्ग में गुरुवार को ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ पाटन पुरवा मार्ग पर पनहन गांव के सामने जाम लगाकर कोटेदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी । मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव,पूर्ति निरीक्षक मनोज राजवंशी तथा थाना अध्यक्ष राहुल सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया था। जिलाधिकारी की फटकार के बाद पूर्ति विभाग से पूर्ति निरीक्षक मनोज राजवंशी ने गरुुवार शाम को ही कोटे में ताला डालकर सील कर दिया। पूर्ति निरीक्षक मनोज राजवंशी ने बताया कि वितरण में लापरवाही मिलने पर कोटेदार राजू पुत्र श्यामलाल के विरुद्ध के तहरीर दी गई है। कोटा में 83 कुंतल गेहूं, 71 कुंतल चावल ,55 कुंतल बाजरा मौजूद था । थाना अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया के कोटेदार राजू के विरुद्ध कालाबाजारी का केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.