कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप
कौशाम्बी, मई 30 -- तहसील चायल के नेवादा ब्लॉक अंतर्गत रेही गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालक पर राशन कालाबाजारी के आरोप लगे हैं। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें कथित तौर पर कई बोरी राशन ई-रिक्शा पर लादकर गांव से बाहर भेजा जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है। हालांकि, दैनिक हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार लंबे समय से पात्र लाभार्थियों के हिस्से का राशन खुले बाजार में बेच रहा है। उनका कहना है कि राशन वितरण के दौरान कई बार निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। अब सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.