महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटवा में उचित दर दुकान से जुड़े खाद्यान्न के गबन और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जांच में स्टॉक के अनुरूप खाद्यान्न न मिलने पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार जुगुल किशोर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।अनियमितताएं पाए जाने पर 18 अगस्त 2025 को कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद 24 जनवरी को उसकी दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया और कार्डधारकों को दूसरी दुकान से संबद्ध कर दिया गया। जांच के दौरान 6 मार्च को पूर्ति विभाग की टीम ने कोटवा स्थित गोदाम का निरीक्षण किया, जहां दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 का करीब 26.25 कुंतल गेहूं और 39.72 कुंतल चावल स्टॉक में होना चाहि...