कोटेदार पर अनियमितता के लगाए आरोप
लखीमपुरखीरी, मई 1 -- धर्मापुर गांव के लोगों ने कोटेदार पर मनमानी, घटतौली और लाभार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। राशनकार्ड धारकों के मुताबिक कोटेदार निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है। शिकायत करने पर नाराज होकर कार्ड निरस्त कराने की धमकी देता है। कार्डधारक बिंदर, सुधीर कुमार, सुचित और सिमरन कौर आदि का कहना है कि उन्हें मजबूरन दूसरी ग्राम पंचायतों में राशन लेने जाना पड़ता है। आरोप है कि कोटेदार वहां भी दबाव बनाकर उन्हें राशन नहीं लेने देता। सुधीर ने बताया कि कई बार राशन न मिलने से घर में चूल्हा तक नहीं जला। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्ति निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि कार्डधारक प्रदेश में कहीं भी राशन ले सकता है। अगर कोटेदार के खिलाफ कोई शिकायत आएगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.