जौनपुर, मार्च 14 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी विकासखंड क्षेत्र में शनिवार को चंदवक पुरानी बाजार स्थित एक सरकारी कोटे की दुकान पर कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवाकर राशन न वितरण करने का कुछ कार्ड धारक महिलाओं ने आरोप लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। चंदवक पुरानी बाजार में सरकारी सस्ते गल्ले, चीनी व मिट्टी के तेल की दुकान संचालित है, यहां पर कार्ड धारकों का आरोप है कि अंगूठा लगाने के दो-तीन दिन बाद राशन का वितरण किया जाता है। दो से तीन किलो राशन की घटतौली की जाती है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि थोड़ी देर पहले मामला संज्ञान में आया है जांच कर कोटेदार की विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...