भदोही, अप्रैल 4 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कनेहरी गांव के ग्रामीणों शनिवार को तहसील पहुंचे। इस दौरान डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा है कि कोटेदार द्वारा घटतौली की जाती है। इसका जब कार्डधारक विरोध करते हैं तो वह धमकी भी देता है। आए दिन राशन की दुकानों की शिकायत की जा रही है लेकिन फिर भी सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार मनमानी जारी है। कनेहरी निवासी प्रसन्नजीत, खुशबू, विनोद कुमार, राम नगीना, शिवमनि ने डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। इसी तरह से दत्तीपुर गांव के लोगों ने भी कोटेदार की शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.