प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़। जेठवारा के सहदेव का पुरवा निवासी 65 वर्षीय कैंसर पीड़ित आठ अप्रैल को कोटे की दुकान पर गए थे। आरोप है कि कोटेदार ने अंगूठा लगवाने से मना करते हुए बाद में आने को कहा। समस्या बताने पर नाराज हो गए और मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी पर परिजन पहुंचे और उसे सीएचसी बाघराय ले गए। घायल की पत्नी ने कोटेदार के पति मनीष के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.