सीतापुर, मार्च 17 -- कमलापुर, संवाददाता। कसमंडा के बिलरिया ग्राम पंचायत में कोटेदार चयन को लेकर आयोजित हुई खुली में हुए हंगामे के बीच उचित दर विक्रेता के चयन का फैसला नहीं हो सका। अब आगामी 23 मार्च को कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा। कसमंडा विकास क्षेत्र की बिलरिया ग्राम पंचायत में कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। बीडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी एडीओ कोऑपरेटिव, पंचायत सचिव अभय प्रताप दीपक व ग्राम प्रधान छत्रपाल आदि की मौजूदगी में अपने कोटेदार को चयनित करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। बीडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक में प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उचित दर की दुकान के लिए प्रत्याशी के तौर पर पंकज कुमार, शकील, मोहम्मद इस्माइल, श्रवण कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.