बाराबंकी, मार्च 14 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानापुर गांव में कोटेदार के घर में घुसकर विपक्षी ने मारपीट की। साथ ही गल्ला वितरण में प्रयोग की जाने वाली मशीन भी तोड़ दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार कोरी ने बताया कि वह गांव में सरकारी गल्ले की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि हर महीने लगभग 20 दिनों तक ग्रामीणों को खाद्यान्न का वितरण होता है। आरोप है कि गांव के ही प्रमोद कुमार यादव अकसर निर्धारित समय के बाद राशन लेने आते हैं। 28 फरवरी की शाम जब वह राशन लेने पहुंचे तो उस समय मशीन का सर्वर डाउन था। इस पर कोटेदार ने कुछ देर इंतजार करने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर प्रमोद कुमार यादव गुस्से में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.