आजमगढ़, मार्च 1 -- जहानागंज। क्षेत्र के इदिलपुर के कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सरकारी सस्ते की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विक्रेता मौके पर मौजूद मिला,लेकिन वह स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में गेहूं गायब पाया गया। चावल में 67.16 कुंतल की कमी मिली। 22.90 कुंतल गेहूं और 67.16 कुन्तल चावल कम पाया गया। मौके पर उपस्थित 69 पात्र गृहस्थी और छह अंत्योदय कार्डधारकों ने बताया कि फरवरी माह में उनसे ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...