देवरिया, जून 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। रूद्रपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बैदा के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटेदार की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।ज्ञापन में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि बैदा के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की जाती है। इसकी शिकायत 8 जून को किया गया। नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्ष ग्राम पंचायत में पहुंच जांच किया। इसमें राशन वितरण में अनियमिता की पुष्टि हुई। लेकिन अभी तक कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।वहीं कोटेदार शिकायत करने वालों को फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कोटे की दुकान को तत्काल निलंबित करने की मांग की। इसमें सुरेन्द्र पाल, अमरपाल, योगेन्...