गोरखपुर, मई 3 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के कैथवलिया गांव के कोटेदार जय नारायण यादव की मौत की घटना में उनके छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो बड़े बेटे और एक पुत्रबधू पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 22 अप्रैल की रात में कोटेदार अपने कमरे में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की घटना को संदिग्ध बताते हुए कोटेदार के छोटे पुत्र सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। उसका आरोप है कि आपसी विवाद के चलते सुनील यादव के पिस्टल के बट से प्रहार किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोंटे आई। अत्यधिक रक्तस्राव व घर के अन्दर अपने आपको बन्द कर लेने से उनकी मौत हो गई।पुलिस ने कोटेदार की हत्या के आरोप में सुभाष यादव, सुनील यादव पुत्रगण स्व. जय नारायण यादव व सरिता यादव पत्नी सुनील यादव के खिलाफ गैर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.