अयोध्या, फरवरी 3 -- बीकापुर। जनपद सहित पूरे प्रदेश के कोटेदारों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को लखनऊ स्थित इको गार्डन पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में बीकापुर विकासखंड के कोटेदार भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व बीकापुर कोटेदार ब्लॉक संघ अध्यक्ष राम चरन निषाद करेंगे। ब्लॉक संघ अध्यक्ष राम चरन निषाद ने बताया कि कोटेदार लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, कमीशन भुगतान में पारदर्शिता, मशीनों की तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान तथा उत्पीड़न बंद किए जाने जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कोटेदारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.