लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में बारदाना की कमी आड़े आ रही है। समय पर बारदाना का टेंडर फाइनल न होने से खरीद पर असर पड़ रहा है। हालांकि तत्कालिक व्यवस्था करते हुए कोटेदारों से खाली बोरे लेकर क्रय केन्द्रों पर भेजे जा रहे हैं इन बोरों के सहारे किसी तरह से खरीद चल रही है। अब तक करीब 50 हजार कुन्तल गेहूं खरीद हो चुकी है। क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद के लिए बोरों की कमी है। किसान क्रय केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं लेकिन बारदाना की कमी होने के कारण लौटना पड़ रहा है। अगले दिन बुलाया जाता है। यह भी पढ़ें- तहसीलदार ने गेहूं खरीद केन्द्रों का जायजा लिया वहीं बोरे की व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से कोटेदारों से की जा रही है। कोटे की दुकानों पर राशन वितरण के बाद जो बोरे खाली हो रहे हैं उनको इकट्ठा करके क्रय केन्द्रों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.