पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। गेहूं खरीद में कोटेदारों से बोरे लेकर खरीद प्रक्रिया को सुचारू किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी गई है। हाल फिलहाल तीस हजार बोरे का प्रबंध कर लिया गया है। जबकि पूर्व में 1.25 लाख बोरे स्टाक में हैं। इसके अलावा साइलो प्लांट के अंतर्गत भी भंडारण किया जाएगा। डीएफएमओ ने साइलो प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां लेकर डीएम को रिपोर्ट दी। शासन स्तर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गेहूं खरीद में बारदाना की कमी का मुद्दा उठा। इसमें शीर्षस्थ अधिकारियों ने निर्णय लिया कि कोटेदारों के प्रतिष्ठानों में रिजर्व बोरों को लेकर जिला खाद्य वितरण अधिकारी के मार्फत से केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। ताकि केंद्रों पर बोरे की कमी न होने पाए। बता दे कि जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया के लिए शुरूआत मे...