कोटेदारों ने सीएम व मंत्री का आभार जताया
हरदोई, अगस्त 27 -- हरदोई। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में प्रति कुंतल 35 रुपये की वृद्धि करने पर खुशी जताई है। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, महासचिव गौरीशंकर पाल ने मुख्यमंत्री व खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का आभार जताया है। उम्मीद जताई कि आगे भी उचित दर विक्रेताओं के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे। इस मौके पर जगपाल, कमलेश, रामकुमार, पंकज, संतोष, विपिन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.