कोटेदारों ने मुख्यमंत्री की घोषणा का किया स्वागत
गंगापार, अगस्त 17 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपया प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा की। अब विक्रेताओं को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करछना तहसील में सुबह 10 से 11 बजे तक किया गया। इस दौरान विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) संजीव शाक्य और एसडीएम करछना संदीप तिवारी मौजूद रहे। विधायक ने उचित दर विक्रेताओं को लाभांश वृद्धि की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सप्लाई इंस्पेक्टर संजय कुमार विश्वकर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा से कोटेदारों में हर्ष यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने 35 रुपए प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.