कोटेदारों ने मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभार
प्रयागराज, अगस्त 31 -- सरकारी राशन की दुकानों के कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने पर सोमवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज कुमार पांडेय के नाम धन्यवाद पत्र दिया। कोटेदारों ने कहा कि 35 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश बढ़ाने उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। उचित दर विक्रेताओं की अन्य सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया। वहीं अन्नपूर्णा योजना के भवनों में बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए 25500 रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत किए जाने पर भी आभार जताया गया। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों में खुशी, सीएम का जताया आभार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.