गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार ने राजपत्र जारी कर कोटेदारों के कमीशन में 1 अप्रैल से 10 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी का आदेश दिया है। अब कोटेदारों को कमीशन प्रति क्विंटल 10 रुपये बढ़ के मिलेगा। प्रदेश में कोटेदारों को प्रति क्विंटल 90 रुपये कमीशन मिलता था, जो बढ़कर अब प्रति क्विंटल 100 रुपये हो जाएगा। कोटेदार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने केंद्र सरकार के इस मामूली बढ़ोतरी पर विरोध जताते हुए कहा कि प्रति किलो 10 पैसे की बढ़ोतरी करके कोटेदारों का मजाक उड़ाया गया है। सरकार और विभाग कार्डधारकों के लिए आधी रात तक सक्रिय रहता है, लेकिन कोटेदारों के हितों की बात आते ही सरकार और विभाग के पास न समय बचता है, न बजट है और न तो कोई समाधान है। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर किसानों का फूटा गुस्सा, कृषि कार...