कोटेदारों ने तैयार की लखनऊ आंदोलन की रूपरेखा
बांदा, जुलाई 25 -- नरैनी। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसियेशन के बैनर तले शनिवार को कोटेदारो ने ब्लाक परिसर में बैठक की। 28 जुलाई को लखनऊ विधानसभा में होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। माह अगस्त के खाद्यान्न वितरण कार्य पर पूर्ण बंदी के विषय में चर्चा हुई। इस दौरान मदन मोहन को महुआ ब्लॉक अध्यक्ष, शिवशंकर चौरसिया को महासचिव, शिवचरण को ब्लाक उपाध्यक्ष, इरफान को कोषाध्यक्ष, बाबूलाल वर्मा को ब्लॉक मंत्री, कैलाश बाबू को संगठन मंत्री, रामबाबू संरक्षक, नीलू साहू मीडिया प्रभारी, शिव दिन यादव जिला मंत्री घोषित किए गए। अध्यक्षता बुआराम ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजा भैया द्विवेदी ने सभी कोटेदारों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील शिवहरे, संगठन मंत्री अवध बिहारी चौबे सहित तमाम कोटेदार मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.