प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़। नए राशन कार्ड आवेदनों को निरस्त करने के मामले को लेकर बाबागंज क्षेत्र के कोटेदारों ने पूर्ति कार्यालय पहुंचकर जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) का घेराव किया। आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में पात्र लोगों के राशन कार्ड आवेदन बिना स्पष्ट कारण के निरस्त कर दिए जा रहे हैं, जिससे आम कार्डधारकों में नाराजगी है। कोटेदारों ने कहा कि डीएसओ मनमाना रवैया अपना रहे है, जिससे आम राशन कार्ड धारकों में रोष है। घेराव करने वालों में बबलू पांडेय, सदाशिव यादव, दुर्गेश विश्वकर्मा, आरती सिंह, कुमार साहब सिंह, सुमित सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.