सुल्तानपुर, अगस्त 17 -- सुलतानपुर। प्रदेश सरकार की ओर से उचितदर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की जानकारी देने के लिए प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का संजीव प्रसारण उचितदर विक्रेताओं को दिखाया गया। उचितदर विक्रेताओं को अब 90 रुपए की जगह 125 रुपए प्रति कुंतल की दर से कमीशन मिलेगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल उचितदर विक्रेताओं की संख्या 1079 है। प्रत्येक माह जिले में खाद्यान्न का आवांटन लगभग एक लाख 64हजार 90 कुंतल 24 किलोग्राम होता है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने 35 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाया कोटेदारों का लाभांश पूर्व में उचितदर विक्रेताओं को 90 रुपए प्रति कुंतल...