बागपत, मार्च 20 -- बागपत। जिले के सभी कोटेदारों अब खाद्यान्न वितरण के बाद खाली होने वाले बोरों को सुरक्षित रखेंगे। आयुक्त, खाद्य एवं रसद ने आदेश जारी किए है, जिसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बागपत जनपद के सभी कोटेदारों को आदेश से अवगत कराया। बताया कि आगामी रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत किसानों से गेहूं खरीद के सुचारू संचालन के लिए इन बोरों का उपयोग किया जाएगा। सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में राशन विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से अवगत कराएंगे कि खाली बोरों को न बेचे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बोरे कटे-फटे या क्षतिग्रस्त न हों। जरूरत पड़ने पर इन बोरों को जिला खाद्य विपणन अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...