प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबागंज ब्लॉक सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी टीवी के जरिए किया गया। बाबागंज, बिहार के कोटेदारो ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। लखनऊ में शॉप डीलर एसोसिएशन के आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों को प्रति क्विंटल मिलने वाले 90 रुपये के लाभांश का बढ़ाकर 125 रुपये किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा अब कोटेदारों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कोटेदार सरकार की महत्वपूर्ण कड़ी के रुप में कार्यकर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कोटेदारों को बढ़ाए गए लाभांश की जानकारी दी। इस मौके पर बीडीयो इरफान बेग, पूर्ति निरीक्षक नन्द लाल पटेल, भाजपा नेता उदय शंकर पांडेय, कोटेदार संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, सोनू सिंह,...