मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता। एफसीआई ने कोटेदारों को दिए गए घटिया चावल को वापस ले लिया। नगर व विंध्याचल के कई कोटेदारों ने दो दिन पूर्व जिलापूर्ति अधिकारी से इसकी शिकायत की थी। जिलापूर्ति अधिकारी जब शुक्रवार को विंध्याचल स्थित एफसीआई के गोदाम की जांच करने पहुंचे तो गोदाम के प्रबंधक ने तत्काल कोटेदारों को दिए गए घटिया चावल को वापस लेने के लिए तैयार हो गया। डीएसओ को निर्देश पर विंध्याचल के एक कोटेदार ने गोदाम से मिले घटिया चावल को वापस कर दिया। इसी तरह अन्य कोटेदारों से गुपचुप तरीके से दिए गए घटिया चावल को वापस लेने का फैसला किया गया है。

घटिया चावल के बारे में शिकायत राइस मिलरों से सांठगांठ कर एफसीआई के कर्मचारियों ने बड़ी मात्रा में घटिया किस्म का चावल गोदाम में उतरवा लिए है। एफसीआई गोदाम से जब जून महीने में कोटेदारों को वितर...