औरैया, फरवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जिला पूर्ति विभाग की ओर से प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ज्योतेंद्र कुमार मिश्रा तथा जिला सूचना प्रबंधन आयुष्मान भारत दिलीप कुमार ने कोटा डीलरों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अजीतमल, औरैया व भाग्यनगर ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक भी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कोटेदारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अधिकारियों ने उन्हें मोबाइल एप के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने और बनवाने की पूरी प्रक्रिया समझाई तथा मौके पर ही डेमो देकर व्यवहारिक जानकारी दी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार उपचार से वंचित न रहे। इसलिए कोटेदारों की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.