महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील परिसर में स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के कोटेदारों द्वारा तौल में इस्तेमाल किए जाने वाले कांटो की वार्षिक जांच की गई। बाट व माप विभाग के अधिकारियों ने कांटों का परीक्षण कर उस पर नई सील लगाई। कार्ड धारकों में खाद्यान्न सही मात्रा में सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष कोटेदारों के तौल मशीन का परीक्षण किया जाता है।अधिकारियों द्वारा कोटेदारों के कांटो की हो रही जांच के दौरान सुनिश्चित किया कि तौल में इस्तेमाल किया जा रहे कांटे पूरी तरह मानकों के अनुरूप हो। बड़ी संख्या में कांटों को लेकर पहुंचे कोटेदारों की जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा ठीक करने के साथ ही नई सील लगाई गई। सुबह से ही पूर्व सूचना के आधार ...