कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ (संवाददाता)। बांट माप अधिकारी अशोक शर्मा ने फरवरी माह में क्षेत्र के विभिन्न कोटेदारों के इलेक्ट्रॉनिक कांटों की सघन जांच की। इस दौरान छिबरामऊ देहात के 8, सौरिख देहात के 6, तालग्राम के 15 तथा नगर क्षेत्र के 15 कोटेदारों के इलेक्ट्रॉनिक कांटों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सभी कांटों की कार्यक्षमता, सटीकता और मानकों के अनुरूप होने की पुष्टि की गई। साथ ही आवश्यक स्टांपिंग और मुद्रांकन का कार्य भी पूरा किया गया। यह जांच उपभोक्ताओं को सही वजन और माप सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से की गई। बांट माप अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि जांच में कोई बड़ी अनियमितता नहीं पाई गई, फिर भी सभी कोटेदारों को निर्देश दिए गए कि वह नियमित रूप से कांटों की जांच कराते रहें और मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.