प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। उचित दर विक्रेताओं यानि कोटेदारों को अब प्रति क्विंटल 35 रुपये अधिक लाभांश मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के लोकभवन सभागार में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि और ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार समेत जिले की सभी तहसीलों में सजीव प्रसारण किया गया। यह भी पढ़ें- कोटेदारों ने मुख्यमंत्री की घोषणा का किया स्वागत कार्यक्रम का प्रसारण जिला पंचायत सभागार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ हर्षिका सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। इस दौरान छह उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस मौके पर मं...