महाराजगंज, अगस्त 18 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का यहां प्रसारण दिखाया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कोटेदारों ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की। तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं और अधिकारियों ने कार्यक्रम देखा। विधायक ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कोटेदारों के हित में लाभांश बढ़ाकर उनके आर्थिक हितों को मजबूती प्रदान की है。 यह भी पढ़ें- उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि,फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ सार्वजनि...