कोटेदारों का लाभांश बढ़ा, महराजगंज में कलक्ट्रेट पहुंच कर जताई खुशी
महाराजगंज, सितम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिम्मेदारी संभाल रहे कोटेदारों के लिए सरकार का लाभांश बढ़ाने का फैसला राहत लेकर आया है। लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर इसे 90 से 125 रुपये किए जाने पर बुधवार को जिले भर के कोटेदारों ने खुशी जताई। जिलाध्यक्ष पौहारी शरन के नेतृत्व में कोटेदारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व खाद्य/रसद मंत्री को धन्यवाद पत्र भेजकर आभार जताया। यह भी पढ़ें- डीएम से मिले कोटेदारों ने जताया आभारलाभांश की महत्वता जिलाध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब, जरूरतमंद व पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेता सरकार एवं लाभार्थियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लाभांश बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वितरण व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.