बलरामपुर, अगस्त 17 -- उतरौला, संवाददाता। उचित दर विक्रेताओं के हित में प्रदेश सरकार की ओर से लाभांश बढ़ाए जाने के निर्णय को लेकर सोमवार को उतरौला तहसील सभागार में लाभांश वृद्धि उपहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे प्रदेश के 78 हजार से अधिक कोटेदारों को लाभ मिलने की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कोटेदार अंतिम कड़ी के रूप में पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। यह भी पढ़ें- लाभांश में बढ़ोतर...