बहराइच, अगस्त 17 -- तेजवापुर, संवाददाता। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने सोमवार को ब्लॉक सभागार तेजवापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में उचित दर विक्रेताओं के लिए नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली के शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल लाइव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के हित में कमीशनRs.90 से बढ़ाकरRs.125 प्रति क्विंटल किए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर-टू-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली की भी शुरुआत की गई। नई व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा से कोटेदारों में हर्ष साथ ही उचित दर विक्रेताओं को बढ़े हुए कमीशन का सीधा लाभ मिलेगा।...